तालिबानी कब्जे में आई बायोमेट्रिक डिवाइस ! अमेरिका की मदद करने वालों पर खतरा
ABP News Bureau | 20 Aug 2021 07:44 AM (IST)
अफगानिस्तान में अमेरिका को तालिबान से एक और बड़ा खतरा पैदा हो गया है. तालिबान ने खुफिया जानकारी से लैस अमेरिकी मिलिट्री की बायोमेट्रिक डिवाइसेस को अपने कब्जे में ले लिया है. इन डिवाइस में अमेरिकी सेना और उन अफगानी नागरिकों की जानकारी है, जिन्होंने युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी.