क्या Bio-Decomposer घोल है पराली का समाधान, जानिए क्या कहता है दिल्ली का किसान?
ABP News Bureau | 21 Sep 2021 08:17 PM (IST)

पराली से होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पिछले साल की तरह ही दिल्ली सरकार इस बार भी दिल्ली में पूसा इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर बायो डी कंपोजर घोल का छिड़काव कराएगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया है कि इस बार भी सभी किसानों के खेतों में निःशुल्क बायो डी कंपोजर घोल का छिड़काव कराया जाएगा.