Sonipat: खट्टर राज में घिसटता 'कानून', सड़क पर वर्दीवाले से गुंडागर्दी | ABP Special
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 10:06 PM (IST)

महाराणा प्रताप चौक पर होमगार्ड के जवान जयदीप ड्यूटी कर रहे थे. तभी वहां बाइकसवार तीन युवक पहुंचे. बाइक सवार बदमाशों को होमगार्ड के जवान का चेकिंग के लिए रोकना इतना नागवार लगा कि उन्होंने कॉलर पकड़कर उसे बाइक से घसीटना शुरू कर दिया. और उसके खट्टर सरकार की कानून व्यवस्था ऐसे सड़कों पर रगड़ खाती कैमरे में कैद हो गई. होमगार्ड के जवान जयदीप को बदमाशों ने करीब 500 मीटर तक अपनी बाइक से घसीटा और अंत में एक चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए.