Bikaner Express Train Derailed: हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी
ABP News Bureau | 13 Jan 2022 11:40 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहोनी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए, जिसके चलते कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 के करीब लोग घायल हो गए. वीडियो में दिखा है कि कई डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं और बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रेल मंत्रालय के संपर्क में हैं और राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.