Bihar: कैमूर में RJD सांसद Sudhakar Singh के बिगड़े बोल, BJP-BSP कार्यकर्ताओं को दे डाली धमकी | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 Nov 2024 12:38 PM (IST)
बिहार के रामगढ़ सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्हें तीन जगहों पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार रामगढ़ में बीजेपी और बीएसपी के कार्यकर्ताओं को 300 बूथों पर लाठी-डंडों से पीटा जाएगा। सुधाकर सिंह के इस बयान के बाद सियासी हलकों में घमासान मच गया है। विपक्षी दलों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है और इसे विवादित बताया है। हालांकि, आरजेडी नेताओं ने सुधाकर सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।