Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने जताई आशंका, 'बिहार में विधानसभा भंग कर सकते हैं नीतीश कुमार'
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Feb 2024 02:05 PM (IST)
Bihar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा है. आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया. साथ ही तेजस्वी यादव ने ये सवाल भी किया कि आखिर एक महीने में मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ.