Bihar Politics : राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 25 Jan 2024 03:25 PM (IST)
पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra: ) पर निकले हुए हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा का कार्यक्रम बिहार में भी संभावित है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी. कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 30 जनवरी को इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सीएम नीतीश कुमार इसमें अब शामिल नहीं होंगे