Bihar Politics: आनंद मोहन के खुलासे पर JDU प्रवक्ता ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार
ABP News Bureau | 17 Aug 2022 11:05 AM (IST)
abp न्यूज़ ने खबर दिखाई थी कि आनंद मोहन खगड़िया के सरकारी गेस्ट हाउस में रुका था। जांच में पता चला है कि आनंद मोहन न सिर्फ खगड़िया के सरकारी गेस्ट हाउस में रुका बल्कि समस्तीपुर के मुशरी घरारी में भी रुका। इतना ही नहीं खगड़िया के गेस्ट हाउस में रुकने के बाद अगली सुबह आनंद मोहन खगड़िया के RJD ऑफिस भी गया। ये सब हुआ 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त के बीच। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर आनंद मोहन जेल के बाहर घूमता रहा।