Bihar Political Crisis: नीतीश ने चल दिया है दांव... अब लालू की क्या है तैयारी ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Jan 2024 08:48 PM (IST)

सियासत में किसी को कम नहीं आकना चाहिए...वो भी तब..जब सामने वाला नीतीश कुमार जैसे नेता हो...जिन्हें हर दो-ढाई साल बाद ..पाला बदलने का अच्छा खास अनुभव हो...इसलिए तैयारी तो आरजेडी भी करने लगी है...शुक्रवार को लालू ने नीतीश को फोन किया..लेकिन नीतीश ने उनका फोन नहीं उठाया..इससे थोडी देर पहले राबडी देवी के घर RJD नेताओं की मीटिंग हुई...हालांकि इस मुलाकात से ज्यादा चर्चा..उस मीटिंग की हुई..जो नीतीश के दांव के काउंटर के तौर पर देखी जा रही है...