Bihar Floor Test: 'चाचा गए, भतीजा झंडा उठाएगा.. मोदी को बिहार में रोकेगा: तेजस्वी | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2024 04:33 PM (IST)
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम नई सरकार के विरोध में खड़े हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने लगातार 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली. एक ही टर्म में तीन-तीन बार उन्होंने सीएम पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं, उनका बयान देखा है, उन्होंने कहा कि बीजेपी मां है. आप तो पहले आरजेडी में थे. जनता इस बात को जानती है.