Bihar Floor Test: नीतीश को दशरथ बताते हुए तेजस्वी ने PM Modi और मांझी पर हमला बोल दिया| Bihar News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2024 04:27 PM (IST)
बिहार फ्लोर टेस्ट पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'आपने कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि ना प्रधानमंत्री बनना है, ना मुख्यमंत्री बनना है। देशभर के विपक्षों को गोलबंद करके जो तानाशाह है उसे दोबारा नहीं आने देना है... जब आप गवर्नर हाउस से बाहर आए, तो आपने(नीतीश कुमार) कहा 'मन नहीं लग रहा था। मन नहीं लग रहा था तो हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़ी हैं... जो काम आप बोलते थे असंभव है उसे हम लोगों ने मुमकिन करके दिखाने का काम किया.