Bihar Floor Test: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, विपक्ष ने जताई आपत्ति | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2024 03:56 PM (IST)
पटना: बिहार में विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है. अब नीतीश सरकार (Nitish Government) फ्लोर टेस्ट में बहुमत पेश करेगी. अवध बिहारी चौधरी को हटाया जाना महागठबंधन के लिए झटका है. एनडीए सरकार बनाने के बाद से 28 जनवरी को ही वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए 128 विधायकों का हस्ताक्षर पत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया था.