Bihar Floor Test : नीतीश के एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार में फ्लोर टेस्ट आज | Tejashwi Yadav
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2024 09:22 AM (IST)
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी फिजा काफी गरमा गई है. सभी पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट करने में दिन-रात जुटी हैं. आरजेडी विधायकों की बैठक के बाद उन्हें तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहने के लिए कहा गया है. सियासी गलियारों में एक तरह से चर्चा हो रही है कि आरजेडी ने अपने विधायकों को नजरबंद कर दिया है.