Bihar Election Dates: बिहार में दो चरणों में होगा मतदान, नवंबर में आएंगे नतीजे!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 06 Oct 2025 02:06 PM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में मतदान हो सकता है और दूसरे हफ्ते में मतगणना होगी। 15 नवंबर से पहले तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। नई विधानसभा का गठन 22 नवंबर तक होना है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें तारीखों का ऐलान हो सकता है। 2020 में कोरोना काल के दौरान बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। इस बार दो चरणों में चुनाव संपन्न होने की खबर है। एक सांसद ने कहा है कि 'महागठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक है। महागठबंधन चेहरे के साथ चुनाव में उतरेगा और उसका ऐलान दो 3 दिन में होने जा रहा है।' सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी जल्द फैसला होने की उम्मीद है।