Bihar Breaking: बिहार के जमुई में बवाल, दो गुंटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, इंटरनेट बंद | ABP News

Hindi News: बिहार के जमुई में दो गुंटों में हिंसक झड़प....मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव का आरोप....दो समुदाय में तनाव के बीच जमुई में इंटरनेट बंद...तनाव के चलते इलाके में पुलिस बल तैनात....जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह में रविवार (16 फरवरी) की रात दो पक्षों में तनाव देखने को मिला. ईंट-पत्थर चलाए गए. इस घटना में जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. कई और लोगों के भी जख्मी होने की खबर है. बताया जाता है कि बलियाडीह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया. महिला संयोजिका खुशबू पांडेय को भी चोट लगी है. उन्हें घायल अवस्था में बंधक बना लिया गया था. हमलावरों ने ईंट-पत्थर से उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. नीतीश कुमार की पिटाई भी की गई. इससे उनका सिर फट गया. उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.