Bihar Breaking: राजनीति में Nitish Kumar के बेटे एंट्री पर Tejashwi Yadav का बड़ा बयान | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Feb 2025 12:39 PM (IST)

Hindi News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. सीएम के बेटे की राजनीति में एंट्री पर सवाल भी उठ रहे हैं. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रधान महासचिव एवं विधायक रणविजय साहू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के बेटे निशांत को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए, उनका स्वागत है. अगर आते हैं तो बहुत अच्छी बात होगी. लोकतंत्र में सभी को अधिकार है, आजादी है. निशांत कुमार नौजवान हैं युवा हैं.