UP Election 2022: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस - सूत्र
ABP News Bureau | 19 Oct 2021 02:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कई सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह से एक्शन में आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं. इसी सिलसिले में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.