जम्मू ड्रोन हमले को लेकर पाकिस्तान से आई बड़ी खबर
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 02:18 PM (IST)

जम्मू में जिस वक्त एयरबेस पर ड्रोन से हमला हुआ ठीक उसी वक्त इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भी ड्रोन दिखा था. भारत ने पाकिस्तान के सामने ये मामला उठाया है. 27 जून को जम्मू एयरपोर्ट के पास एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दो धमाकों से खलबली मच गई थी. यहां पांच मिनट के अंदर दो धमाके हुए थे. धमाकों की साजिश सीमा पार से रची गई थी.