राजौरी में बड़ा आतंकी अटैक, घात लगाकर सेना के गाड़ियों को बनाया निशाना
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Dec 2023 07:30 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हुए हैं. आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के लिए सुरनकोट जा रहे सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. आतंकियों ने धत्यार मोड़ पर अचानक से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों ने इस दौरान जवाबी कार्रवाई भी की. अधिकारियों ने आतंकियों और जवानों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होने की भी आशंका जताई है.