Bengal में BJP को लगा बड़ा झटका
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 02:48 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. रायगंज से बीजेपी के विधायक कृष्णा कल्याणी ने पार्टी से इस्तीफे का एलान कर दिया है. कृष्णा कल्याणी को कल ही बीजेपी सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी करने पर पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस दिया गया था, और अब कृष्णा कल्याणी ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया.