Madhya Pradesh : आयुष्मान भारत योजना में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, लाखों लोगों ने बनवाए फर्जी कार्ड
ABP News Bureau | 02 Sep 2021 08:30 PM (IST)

देश में गरीबों को सस्ता इलाज कराने की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना में मध्य प्रदेश में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. मध्य प्रदेश में क़रीब चार करोड़ से ज़्यादा पात्र व्यक्ति है जिनके कार्ड बनाने हैं राज्य में अब तक दो करोड़ लोगों के कार्ड बने हैं जिससे इनको पाँच लाख रुपए तक का अस्पतालों में सस्ता इलाज मिल सकता है. मगर कार्ड बनाने वाली जांच एजेंसी ने ही जब जांच करनी शुरू की तो पता चला कि तकरीबन एक लाख से ज़्यादा लोगों ने फर्जी कागज और दस्तावेज लगा कर अपने कार्ड बनवा कर इस योजना का ग़लत फ़ायदा उठाया.