Lakhimpur Kheri में किसानों की मौत का विवाद बढ़ा, कल देशभर में किसान डिप्टी कमिश्नर के घर के बाहर देंगे धरना
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 10:52 PM (IST)
यूपी की लखीमपुरी खीरी में छह किसानों की मौत का विवाद बढ़ गया है. कल देशभर में किसान डिप्टी कमिश्नर के घर के बाहर धरना देंगे. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की कि लखीमपुर खीरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से हो, यूपी प्रशासन से नहीं.