Antilia Case में Param Bir Singh पर सनसनीखेज खुलासा
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 11:10 AM (IST)

मुंबई के एंटीलिया कांड में NIA की चार्जशीट के बाद हलचल तेज़ हो गई है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के एक क़रीबी अधिकारी ने भी साइबर एक्सपर्ट को 5 लाख रुपये देने की पुष्टि की है. NIA ने परमबीर सिंह के बेहद करीबी अधिकारी का बयान दर्ज किया है, जिन्होंने माना है कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्होंने 5 लाख रुपये सीक्रेट सर्विस फंड से निकालकर साइबर एक्सपर्ट को दिए थे. जिस अधिकारी ने पैसे देने की बात कबूली है, वो पिछले 15 साल से परमबीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं और फिलहाल होम गार्ड में पोस्टेड हैं.