Dawood के आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 10:42 AM (IST)

पकड़े गए 6 आतंकियों से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है. हमले के लिए विस्फोटक कई शहरों में पहुंच चुका है. धमाके की साजिश को अंजाम देने के लिए आतंकी कई जगह रेकी कर चुके थे. दिल्ली और यूपी में कुछ जगहों पर रेकी की थी. कुछ आतंकी दिल्ली आ रहे थे. अभी पुलिस पूछताछ में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके निशाने पर कौन कौन थे, क्या कोई वीवीआईपी भी इनके निशाने पर थे?