Corona संकट में बड़ी राहत, GST Council की बैठक के बाद वित्त मंत्री का एलान
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 05:21 PM (IST)

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि ब्लैक फंगस की दो दवाओं, टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर से जीएसटी खत्म कर दी गई है. इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि अब रेमडेसिविर पर 5 फीसदी जीएसटी लगाई जाएगी. पहले इस दवा पर 12 फीसदी जीएसटी ली जा रही थी.