Breaking News : Corona संकट पर Delhi के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने बढ़ाया Oxygen कोटा
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 08:07 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की शिकायत के बाद केंद्र ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है. केंद्र ने 378 मीट्रिक टन का कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हम इसके लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं.