CAA के खिलाफ Chennai में बड़ी रैली, जागी Shaheen Bagh से बातचीत की उम्मीद
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 01:39 PM (IST)

नागरिकता कानून के खिलाफ इस समय चेन्नई में एक बडी रैली हो रही है. चेन्नई के चेपक स्टेडियम से मुस्लिम संगठनों ने ये रैली निकाली है. दूसरी तरफ दिल्ली के शाहीन बाग के धरने के 67वें दिन आज बातचीत की कुछ उम्मीद जगी है. सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार आज दोपहर बाद शाहीन बाग जा सकते हैं. संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन दोनों शाहीन बाग जा सकते हैं लेकिन उनके जाने का वक्त तय नहीं है.