पाकिस्तान के संसद में देर रात बड़ा ऑपरेशन | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Sep 2024 11:39 AM (IST)
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस और इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थकों के बीच रविवार (8 सितंबर) को झड़प हो गई थी. जिसके बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार (9 सितंबर) को नेशनल असेंबली सत्र के बाद संसद भवन के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान और नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल मारवात को गिरफ्तार कर लिया.पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट 'डॉन' के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता जवाद तकी ने बताया कि शेर अफजल मारवात, शोएब शाहीन और बैरिस्टर गौहर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि शेर अफजल मारवात को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया है.