बड़ी बहस: क्या चुनावी रैलियों को अब वर्चुअल करने से कोरोना पर पा लेंगे काबू?
ABP News Bureau | 15 Apr 2021 10:41 PM (IST)

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी हैं. रोज लाखों मामले आ रहे हैं और सैकड़ों लोगों की जान चुकी है. ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इस महामारी की वजह से जब स्कूल बंद हैं, कॉलेज बंद हैं, परीक्षाएं बंद है, तब इस देश में चुनाव क्यों चल रहे हैं ? आज यूपी में पंचायत के चुनाव हुए, बंगाल में चुनाव तो लगातार चल ही रहे हैं. कल चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक जरूर बुलाई है, लेकिन किसी को कुछ नहीं समझ आ रहा कि आखिर रास्ता निकलेगा कैसे?