बड़ी बहस: PM Modi के Birthday पर बने Vaccination Record पर विपक्ष को क्यों नहीं भरोसा?
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 10:52 AM (IST)

कल पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर देश ने टीकाकरण में एक नया कीर्तिमान बनाया. एक दिन में ढाई करोड़ से ज्यादा डोज वैक्सीन की लगी. लेकिन अब इस पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है. कहा कि, जिन राज्यों में कल ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है वो बीजेपी शासित हैं, आम दिनों मे वहां पर टीकाकरण सिर्फ नाम का होता है, लेकिन पीएम के जन्मदिन के मौके पर ढाई करोड़ टीका लगाया गया. चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि, काश पीएम रोज अपना जन्मदिन ऐसे ही मनाएं ताकि रोज इसी तरह वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बने.