बड़ी बहस: क्या विपक्ष के लिए जनसंख्या नियंत्रण मुद्दा नहीं है?
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 01:05 PM (IST)

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि, समाज में असमानता का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या है. यही नहीं, उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिये जनसंख्या नियंत्रण पहली शर्त है. बता दें कि, यूपी की बीजेपी सरकार जनसंख्या नीति 2021-30 की आज घोषणा करने वाली है. इसके अलावा सरकार यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का मन बना चुकी है.