Muzaffarpur: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज
ABP Live | 03 Dec 2021 09:00 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के ऑपरेशन कांड पर एबीपी न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है। बिहार के मुजफ्फरपुर में जिस आई हॉस्पिटल की वजह से 27 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी, उस अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। एबीपी न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद सिविल सर्जन ने मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के प्रबंधक , ऑपरेशन करने वाले सर्जन और अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि 22 नवंबर को मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में नियमों की अनदेखी कर 65 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था लेकिन बाद में आंखों में इंफेक्शन होने लगी। इसके बाद एक दो नहीं अब तक 15 लोगों की आंखें एहतियातन निकालनी पड़ी है।