कैसे हो रहा है यूपी में 'बुलडोजर' का महाएक्शन.. देखिये स्पेशल रिपोेर्ट
ABP News Bureau | 19 Mar 2022 09:19 PM (IST)

य़ोगी आदित्यनाथ 25 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे.. लेकिन उससे पहले ही यूपी की जमीन बुलडोजरों की आवाज से थरथराने लगी है. वो बुलडोजर वापस आ चुका है जो उत्तर प्रदेश के चुनाव का बड़ा मुद्दा बना... वो बुलडोजर वापस आ चुका है जिसके जरिए विपक्ष ने वार किया लेकिन योगी ने उसे कवच बना लिया. जिस बुलडोजर ने समर्थकों के बीच योगी का नाम बदलकर बुलडोजर बाबा कर दिया वो बुलडोजर वापस लौट आया है.. कैसे हो रहा है यूपी में बुलडोजर का महाएक्शन.. देखिये स्पेशल रिपोेर्ट. बुलडोजर आला रे...