Mahadev Betting App : चुनाव के बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में घिरे भूपेश बघेल | Congress
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 06 Nov 2023 01:17 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने रविवार (5 नवंबर) को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपियों में से एक शुभम सोनी का है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है. इस वीडियो में सोनी ने दावा किया है कि उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं.