छत्तीसगढ़ कांग्रेस घमासान पर मीडिया के सवालों से बचते दिखे Bhupesh Baghel
ABP News Bureau | 28 Aug 2021 11:55 AM (IST)

छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री बदला जाएगा या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ़ नहीं है. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कल हुए भूपेश बघेल के समर्थक विधायकों के एकजुट प्रदर्शन को देख कर ऐसा लगता है कि कांग्रेस आलाकमान को एक बार फिर टी एस सिंहदेव को वस्तुस्थिति बतानी पड़ सकती है.