Gujarat के 17वें सीएम बनेंगे भूपेंद्र पटेल, जानिए उनके बारे में
ABP News Bureau | 13 Sep 2021 09:55 AM (IST)

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने घाटलोदिया के विधायक भूपेंद्र पटेल को आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. नवनिर्वाचित नेता भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम को राज्य भाजपा मुख्यालय कमलम् में शीर्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद, गुजरात के राज्यपाल के समक्ष एक नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.