Bhopal के Hospital में आग लगने से 4 बच्चों की हुई मौत
ABP News Bureau | 09 Nov 2021 09:24 AM (IST)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कमला नेहरू बाल चिकित्सालय है. कल रात इसकी तीसरी मंजिल पर आग लग गई. 4 बच्चे झुलसकर जिंदगी गंवा बैठे. आम तौर पर ऐसी खबरें सुबह सुबह कोई नहीं देखना चाहता लेकिन नमस्ते भारत में हम आपको ये खबर इसलिए दिखा रहे हैं क्योंकि देश के हर मां बाप को ये सावधान करने वाली खबर है