Bhind: दुल्हन की इच्छा पर शादी के कार्ड पर छपवाए CAA के समर्थन में स्टीकर
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 07:42 AM (IST)

अब तक आपने पीएम मोदी को वोट देने की अपील वाले शादी के कार्ड तो बहुत देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा शादी कार्ड दिखाने जा रहे है जो CAA और NRC का समर्थन करता है. एमपी के भिण्ड में रहने वाली नेहा के परिवार ने उनकी इच्छा पर शादी के कार्ड में CAA के समर्थन में स्टीकर लगाए हैं. शादी का निमंत्रण कार्ड पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ को भेजा है.