Bhim Army चीफ Chandrashekhar Azad ने ट्वीट कर BJP पर निशाना साधा
ABP News Bureau | 24 Feb 2020 07:49 AM (IST)

दिल्ली के जाफराबाद और अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा. ट्वीट में चंद्रशेखर ने पुलिस को नसीहत तक दे डाली. भीम आर्मी के चीफ ने कहा कि हमारे सफल आंदोलन को बदनाम करने के लिए जाफराबाद में बीजेपी नेता द्वारा हिंसा करवाई गई और अलीगढ़, हौजरानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं. मैं लाठी मारने वाले पुलिसकर्मियों से कहना चाहता हूं कि याद रखिये सरकार बदलती रहती है. हम इस अत्याचार को नही भूलेंगे.