Bhavina Patel ने रचा इतिहास, Tokyo Paralympic में जीता Silver Medal
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 08:03 AM (IST)
भारत की भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में इतिहास रचा है. अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही. भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. भाविना के पास हालांकि गोल्ड जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें सीधे गेम में मात दी.