Bharat Ki Baat : रामगोपाल ने नतीजों से पहले अखिलेश को मुश्किल में डाल दिया ! | Third Phase Voting
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 May 2024 11:03 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के दिग्गज रामगोपाल यादव ने बीजेपी को चुनावी मौसम में बड़ा मुद्दा थमा दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अयोध्या के राम मंदिर पर विवादित बात कह दी। रामगोपाल ने कहा कि 'वो मंदिर बेकार का है...मंदिर ऐसे नहीं बनते'। रामगोपाल ये समझाने में जुटे थे..कि वास्तु के हिसाब से राम मंदिर को ठीक से नहीं बनाया गया है। इस बयान को बीजेपी ने फौरन लपक लिया। सीएम योगी से लेकर पार्टी के कई आला नेता ...समाजवादी पार्टी को राम विरोधी ठहराने में जुट गए।