Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में दाखिल, उमड़ा जनसैलाब
ABP News Bureau | 24 Dec 2022 01:36 PM (IST)

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में दाखिल हो चुकी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई. राहुल की यात्रा दिल्ली में अपोलो अस्पताल के पास से गुजरते हुए लाल किला पहुंचेगी जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. लोगों से इस रूट से बचने और निजी वाहनों का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है.