'अली बाबा बदल दिया लेकिन बाकी 40 तो वही हैं'- Punjab Congress के झगड़े पर Bhagwant Mann
ABP News Bureau | 04 Oct 2021 01:57 PM (IST)

भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन चार साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन चार साल उनके सिस्वां के फार्म हाउस के दरवाजे हमेशा बंद रहे. पंजाब का मुख्यमंत्री साढ़े चार साल में चार बार पंजाब गया. जिसमें एक बार उनकी माता जी का भोग था, जिसमें उन्हें जाना ही था. मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर मान ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्ट सरकार का इंजन बदला है लेकिन पीछे तो पूरी गाड़ी वही है. कांग्रेस नाम बदलकर साढ़े चार साल की कमियां छिपाना चाहती है. अलीबाबा बदल दिए हैं लेकिन बाकी 40 तो वही हैं.