Bhabanipur Bypoll: 'ममता बनाम प्रियंका' की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
ABP News Bureau | 30 Sep 2021 11:11 AM (IST)

आज पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है. भवानीपुर,जांगीपुर और समसेरगंज में वोट डाले जा रहे हैं... भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं... ये ममता की परंपरागत सीट रही है, लेकिन पिछले चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार मिली थी... आज भवानीपुर उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं... मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है.