बंगाल: शपथ के दौरान ममता और राज्यपाल में जुबानी जंग, शपथ के दिन ही 'संग्राम' तो क्या होगा अंजाम!
ABP News Bureau | 05 May 2021 07:32 PM (IST)

पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म हो गए हैं लेकिन सियासत नहीं. आज ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली . वो तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी हैं. शपथ दिलाई राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने लेकिन शपथ के बाद मंच से ही मुख्यमंत्री ममता और राज्यपाल के बीच जुबानी जंग हुई. शायद ऐसा पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में हुआ होगा. इसी पर हम चर्चा करेंगे.