Bengal Bandh: कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों का भी प्रदर्शन जारी | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Aug 2024 04:33 PM (IST)
Kolkata News: कोलकाता रेप और मर्डर कांड में डॉक्टरों का प्रदर्शन भी जारी है... जूनियर डॉक्टर आज भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं.... कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल अपने चरम पर है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ममता सरकार बुरी तरह घिर चुकी है. फिलहाल सीबीआई कोलकाता मामले की जांच कर रही है और आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुका है. बीजेपी नेताओं ने सड़क पर उतरकर जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया है. बीजेपी नेता रूपा गांगुली औऱ लॉकेट चटर्जी को तो पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. उत्तर 24 परगना में बीजेपी नेता की कार पर हमला किया गया है. बीजेपी बंगाल अध्यक्ष सुकंता मजूमदार ने कहा है कि पुलिस सिर्फ हमारी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आरोपियों को नहीं.