Bengal Bandh: दुकानें बंद कराने को लेकरआपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक | Kolkata Breaking | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Aug 2024 03:11 PM (IST)
Kolkata News: बीजेपी ने बुधवार (28 अगस्त) यानी आज पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है. राजधानी कोलकाता में मंगलवार (27 अगस्त) को रेप-मर्डर मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ तक मार्च करने का प्रयास किया. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज एवं पानी की बौछारों का सहारा लिया. बीजेपी ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है. बंद का असर बड़े पैमाने पर दिख रहा है. कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मंगलवार को ' नबन्ना अभियान ' मार्च के हिंसक हो जाने के बाद कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर अराजक दृश्य देखे गए.