कोरोना की तीसरी लहर से पहले इस 'लहर' से तो बचें! बच्चे हो रहे बीमार, कई राज्यों में हाहाकार
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 10:06 PM (IST)

अब बात उस रहस्यमयी बुखार की जो यूपी के बाद अब देश के कई राज्यों में फैल चुका है. कहीं डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं किसी और बीमारी का नाम लिया जा रहा है. कोरोना की तीसरी लहर से पहले ये रहस्यमयी बुखार बच्चों को निशाना बना रहा है इसीलिए हमने आपके लिए एक ऐसी रिपोर्ट तैयार की है जिसे देखकर आप खुद को और अपने बच्चों को महफूज़ रख सकते हैं.