Beating Retreat Ceremony: वाघा बॉर्डर पर वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों की गूंज
ABP News Bureau | 15 Aug 2021 07:53 PM (IST)

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस दौरान भारतीय जवानों का उत्साह देखने लायक था. वाघा बॉर्डर पर राष्ट्रप्रेम और भारत का शौर्य देखने को मिला. भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा. दर्शकदीर्धा में मौजूद लोगों ने भी भारतीय जवानों के सुर में सुर मिलाया और नारे लगाए.