BBC On IT Survey: ढाई घंटे से BBC के दफ्तर पर चल रही है छापेमारी
ABP News Bureau | 14 Feb 2023 03:43 PM (IST)

BBC On IT Survey: आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में बीबीसी के दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) स्थित दफ्तर में मंगलवार (14 फरवरी) को सर्वे किया है. इस पर अब बीबीसी की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बीबीसी ने अपने दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षणों (IT Survey) के बीच ट्वीट किया कि हम पूरा सहयोग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द हल हो जाएगी.